कुलपति ने मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को प्रदान किए प्रमाणपत्र

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 वंदना सिंह ने महिला अध्ययन केंद्र द्वारा आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि मेहंदी हमारी लोक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रही है। आज की पीढ़ी का अपनी परंपराओं से जुड़ा रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी प्रोत्साहित करते हैं।

प्रतियोगिता में शिवानी वर्मा ने प्रथम, कलश ने द्वितीय और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुलपति ने तीनों विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं महिला अध्ययन केंद्र की प्रभारी डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने बताया कि छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए केंद्र द्वारा निरंतर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह मेहंदी प्रतियोगिता तीज के अवसर पर आयोजित की गई थी।

इस अवसर पर डॉ. अन्नु त्यागी, डॉ. सोनम झा, डॉ. निमिषा यादव, डॉ. प्रियंका जायसवाल, डॉ. समरीन तबस्सुम, डॉ. वनिता सिंह एवं डॉ. पूजा सक्सेना सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न