राजनीति में शुचिता के पर्याय थे उमानाथ सिंह : महेनद्रनाथ पांडेय

पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

जौनपुर – उमानाथ सिंह राजनीति में शुचिता के पर्याय थे। उनके व्यक्तित्व में सहजता सरलता एवं मृदुभाशिता का समावेश था। उक्त उद्गार पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्रनाथ पांडेय ने उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि जिन दिनों पूरे देश में कांग्रेस की तूती बोलती थी उन दिनों उमानाथ सिंह ने राजनीति में पदार्पण किया। वे सत्ता की राजनीति करते तो कांग्रेस का दामन थामते, परंतु उन्होंने सत्ता की बजाय पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को चुना जो समाज के अंतिम व्यक्ति को रहने खाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर केन्द्रित है। श्री पांडेय ने कहाकि उमानाथ सिंह ने पूर्वांचल की राजनीति को नयी दिशा दी। सत्ता द्वारा प्रायोजित अत्याचारों का विरोध करते हुए उन्होंने प्राणोत्सर्ग किया। विशिश्ट अतिथि के रूप में पधारे पूर्व सांसद विद्या सागर सोनकर ने अनेक संस्मरणों के माध्यम से स्व. उमानाथ सिंह के शील, संयम और अनुशासनप्रियता पर प्रकाश डाला। समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश यादव ने कहाकि वे प्रदेश के जिस भी कोने में जाते हैं वहां जौनपुर का होने के कारण लोग मुझसे स्व. उमानाथ सिंह के बारे में पूछते हैं। इसी से उस विराट व्यक्तित्व की लोकप्रियता का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। संकल्प सवेरा आज जौनपुर शहर में 12000 लोगों को सरकार की ओर से घर की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

यह स्व. उमानाथ सिंह की आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, वशिश्ठ नारायण सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों को पुश्प गुच्छ स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम् प्रदान करके सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर विधायक रमेश सिंह, प्रबंधक देवेन्दर सिंह, प्राचार्य डा. रामआसरे सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. विनोद सिंह, दुश्यंत सिंह, वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, राजबहादुर सिंह, डा. अजय दूबे, डा. राजदेव दूबे, डा. हरिओम त्रिपाठी, डा. आरएन त्रिपाठी, नितिन सिंह, राकेश सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह, डा. ओपी रघुवंश, राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। आगन्तुकों का अभिवादन तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेन्द्र सिंह, संचालन पूर्व प्राचार्य डा. समरबहादुर सिंह तथा आभार पूर्व सांसद केपी सिंह ने किया।

इनबाक्स
जिला अस्पताल में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
जौनपुर। पूर्व मंत्री स्व. उमानाथ सिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में उमानाथ सिंह की प्रतिमा पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने माल्यार्पण किया। इसके बाद रोगियों को फल वितरित हुआ।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न