पुत्र की लम्बी आयु के लिये माताओं ने किया जीवित्पुत्रिका व्रत पूजन

जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर सहित जनपद के लगभग क्षेत्रों में रविवार को माताओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए 24 घंटे निरजला जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत पूजन किया। शाम को मन्दिर के बगल में स्थित पवित्र कुण्ड के पूर्वी छोर पर सैकड़ों व्रती महिलाए, नवविवाहित जोड़े, नवजात बच्चों के साथ गाजे—बाजे विधि—विधान से पूजन किया गया। यह पूजन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है। यह व्रत पौराणिक कथाओं पर आधारित है और इसे रखने वाली माताएं पूरे दिन निर्जला रहकर भगवान जीमूतवाहन सहित अन्य देवताओं की पूजा करती हैं। इस व्रत का उद्देश्य से अपने पुत्रों के लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना, बच्चों पर आने वाले संकटों से उनकी रक्षा करना, संतान की भलाई और सुख समृद्धि शान्ति की कामना की जाती है। यह व्रत खासकर पूर्वांचल समेत बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, नेपाल जैसे क्षेत्रों में श्रद्धापूर्वक किया जाता है। व्रत का समापन अगले दिन सुबह पूजा-अर्चना के बाद पारण करके किया जाता है। यह व्रत माताओं के संतान के प्रति निस्वार्थ प्रेम और अटूट आस्था का प्रतीक माना जाता है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां