सैनिक के आरोपों की रक्षा मंत्री ने शुरू करवायी जांच


सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के बदलपुर गांव निवासी सेना के जवान हरेन्द्र यादव द्वारा लगाए गए आरोपों का देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जांच प्रारम्भ करवा दिया है। सैनिक कई वर्ष से अधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगा रहा है। उक्त गांव निवासी हरेन्द्र यादव सेना के अधिकारियों पर सैनिकों के साथ अन्याय, शोषण तथा अग्निवीर योजना से उत्पन्न असंतोष को लेकर देश के कई राजनीतिक दलों के नेताओ से मिला। इसी क्रम में वह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सजंय सिंह से भी मिला। उनसे सारी समस्याओं को बताया। उसके समस्या को ध्यान में रखकर 25 अगस्त को सांसद संजय सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर जांच करवाने की मांग किया था। उनके पत्र के जवाब में रक्षामंत्री श्री सिंह ने पत्रांक के जरिये बताया कि सेना के जवान के आरोपो की जांच करवायी जा रही है। यह जानकारी होते ही फौजी हरेन्द्र यादव को न्याय की उम्मीद जगी है। वह कई वर्षों से अथक प्रयास कर रहा है।
003

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह