शादी का कार्ड बांटने निकले दो भाइयों को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली एक की मौत 

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)14 सितंबर। स्थानीय क्षेत्र के रामनगर गांव के निकट बेलवर मार्ग पर बाइक से शादी का कार्ड बांटने निकले दो भाइयों को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। प्रयागराज ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अन्त्यपरिक्षण हेतु भेज दिया। रविवार को गांव के कब्रिस्तान में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उक्त गांव निवासी शाहजहां 62 बर्ष अपने छोटे भाई जहांगीर 58 बर्ष के साथ बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। जहांगीर परिवार के साथ मुंबई रहते हैं अपने छोटे बेटे गुलाब सुभानी की शादी का निमंत्रण पत्र बांटने एक सप्ताह पहले गांव आए हुए थे। दोनों शनिवार को शादी का कार्ड बांटने निकले थे।रात दस बजे वेलवार मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के निकट पहले से घात लगाए झाड़ियों में छिपे अज्ञात हमलावरों ने उन्हें रोकने की कोशिश किया और लक्ष्य करके फायर कर दिया दोनों बाइक से गिर गए।

उसके बाद शाहजहां की कनपटी पर बंदूक सटकर गोली मार दी तथा जहांगीर पर भी फायर झोंक दिया जिसमें दोनों लोग गंभीर लोग से घायल हो गए।गोली मारने के बाद बाइक सवार हमलावर भाग निकले।गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे घर करीब होने के कारण परिवार के लोग भी पहुंच गए।दोनों को उपचार हेतु प्रयागराज लेकर गए लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। हत्या क्यों हुई हत्यारे कौन है यह अबूझ पहेली बनी हुई है।इस संदर्भ में पूंछे जाने पर थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया की दो लोगों को गोली लगी है दोनों की मौत हो चुकी है।

रविवार को पुलिस ने रामनगर बाजार में सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घटना के पर्दाफाश के लिए हर संभव कोशिश में लगी हुई है। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस कप्तान डा कौस्तुभ ने सात टीमें गठित किया है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां