स्व. अशोक मौर्य की जयंती पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को करारा भोजन

जौनपुरलायन्स क्लब जौनपुर मेन ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को करारा भोजन, स्व. अशोक मौर्य की मनाई जयंती* जौनपुर बलायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा संस्था के पूर्व अध्यक्ष/ पूर्व रीज़न चेयरपर्सन स्वर्गीय अशोक मौर्य जी की जयंती के अवसर पर जनपद के एक मात्र वृद्धाश्रम सैय्यद अली पुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वृद्धाश्रम में रह रहे लगभग 95 बुजुर्गों को भोजन कराया गया। भोजन में दो तरह की सब्जी, दाल, चावल, रोटी, सलाद व खीर आदि शामिल रहा।

   इस विशेष दिन पर भोजन से पहले स्व.अशोक मौर्य की फोटो पर पुष्प अर्पित किया गया, और सभी बुजुर्गों व लायन्स सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

  इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि लायन्स क्लब जौनपुर निरन्तर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन स्व. अशोक मौर्य की मृत्यु के बाद प्रथम जन्मदिवस पर किया गया अशोक मौर्य संस्था के सक्रीय पदाधिकारी रहें।

   डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि स्व. अशोक मौर्य सदैव संस्था के प्रति समर्पित रहे। वें मानवीय सेवा और उच्च नैतिक आदर्शों के लिए जाने जाते थे। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि यह उनके जीवन-मूल्यों और संस्कारों का प्रतीक था। संस्थान द्वारा की गई यह सामाजिक सेवा उनके महान व्यक्तित्व को सच्ची श्रद्धांजलि है।

    संयोजक वीरेंद्र मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव सेवा की प्रेरणा उन्हें अपने पिता स्व. अशोक मौर्य से मिली, जिन्होंने हमेशा यही सिखाया कि ज़रूरतमंदों की सेवा ही सच्चा धर्म है।

   इस अवसर पर वृद्धाश्रम के बुजुर्ग नन्दलाल ने पिता पर एक भावुक कविता पढ़ी।

  इस अवसर पर शत्रुघ्न मौर्य, डॉ शिवानंद अग्रहरी, आरुषि मौर्य राजेश किशोर श्रीवास्तव, प्रेमराज सहित वृद्धाश्रम के महिला, पुरुष बुजुर्ग और कृषक विकास समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के संचालक रवि चौबे आदि उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न