कैशलेस चिकित्सा सुविधा के बाद शिक्षकों के पक्ष में पुनर्विचार याचिका के फैसले की संगठन ने की सराहना

कैशलेस चिकित्सा सुविधा के बाद शिक्षकों के पक्ष में पुनर्विचार याचिका के फैसले की संगठन ने की सराहना

19 सितंबर को टेट अनिवार्यता प्रकरण को लेकर पूरे भारत मे एक साथ होगा ज्ञापन कार्यक्रम – अमित सिंह

जौनपुरमाननीय सर्वोच्च न्यायालय के टेट अनिवार्यता प्रकरण पर आए फैसले पर मुख्यमंत्री जी द्वारा पुनर्विचार याचिका दाखिल किए जाने के निर्देश का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्वागत किया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री अमित सिंह ने इस कदम का स्वागत करते हुए प्रदेश के लाखों शिक्षक की तरफ से मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश के शिक्षक माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से बहुत हतप्रभ थे जिस पर मुख्यमंत्री जी के पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के निर्देश ने शिक्षकों को बड़ी राहत प्रदान की है। गौरतलब है कि बीते 13 सितंबर को इसी प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक और गोरखपुर फैजाबाद स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पुनर्विचार याचिका दाखिल किए जाने की मांग की थी जिस पर आज मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को पुनर्विचार याचिका दाखिल करने हेतु निर्देश दिया है जिससे शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि इससे पूर्व 5 सितंबर को मुख्यमंत्री जी ने शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा देने की घोषणा कर शिक्षक हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी शिक्षक हित के प्रति संवेदनशील है और उनके नेतृत्व में हमें विश्वास है कि शिक्षकों की सेवा पूर्ण रूप से सुरक्षित रहेगी।

वहीं दूसरी तरफ अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में पूरे देश में 19 सितंबर को पूरे देश में एक साथ प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौंप कर केंद्र सरकार द्वारा अपने स्तर से भी पुनर्विचार याचिका दाखिल करने एवं शिक्षकों की सेवा को सुरक्षित रखने के लिए अध्यादेश लाए जाने की मांग की जाएगी।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह