नशा, मानसिक रोग और भावनात्मक कमजोरी सबसे बड़ी चुनौती: कुलपति

युवाओं को मिला सकारात्मक जीवन जीने का संदेश
विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह का समापन


जौनपुर — वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग एवं वेलनेस सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह का समापन संकाय भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और युवाओं को सकारात्मकता के साथ जीवन जीने का संदेश दिया गया।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि आज की सबसे बड़ी समस्याओं में नशाखोरी, मानसिक रोग और भावनात्मक कमजोरी शामिल हैं, जिनसे जूझते हुए कई लोग कठिन समय को नहीं झेल पाते । उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें, मानसिक रूप से मजबूत बनें और अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना सीखें।
उन्होंने यह भी कहा कि नकारात्मकता से बचने के लिए योग और प्राणायाम बेहद प्रभावी साधन हैं। ऐसे अभ्यास व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी संतुलित निर्णय लेने में सक्षम बनाते हैं। युवाओं को जीवन के उतार-चढ़ाव से घबराना नहीं चाहिए और “आत्महत्या” जैसे शब्द को अपने जीवन से हमेशा के लिए मिटा देना चाहिए।
इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि, स्व. उमानाथ सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ. रुचिरा सेठी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जीवन में पूर्ण रूप से परफेक्ट नहीं हो सकता। चुनौतियों से डरने की बजाय उन्हें स्वीकार कर साहस के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के युवा अक्सर छोटी-छोटी बातों पर मानसिक तनाव में आ जाते हैं, जबकि ज़रूरी है कि कार्य को समर्पण के साथ करें और परिणामों को सहजता से स्वीकारें।
जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने भी युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी और संवाद की महत्ता पर बल दिया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि डॉ. दिग्विजय सिंह ने आभार जताया। संचालन डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने किया।
समारोह में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अन्नू त्यागी, डॉ. अमित मिश्र, अर्पित यादव, पंकज सिंह सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां