स्व. अशोक मौर्य की जयंती पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को करारा भोजन

जौनपुर – लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को करारा भोजन, स्व. अशोक मौर्य की मनाई जयंती* जौनपुर बलायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा संस्था के पूर्व अध्यक्ष/ पूर्व रीज़न चेयरपर्सन स्वर्गीय अशोक मौर्य जी की जयंती के अवसर पर जनपद के एक मात्र वृद्धाश्रम सैय्यद अली पुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वृद्धाश्रम में रह रहे लगभग 95 बुजुर्गों को भोजन कराया गया। भोजन में दो तरह की सब्जी, दाल, चावल, रोटी, सलाद व खीर आदि शामिल रहा।

   इस विशेष दिन पर भोजन से पहले स्व.अशोक मौर्य की फोटो पर पुष्प अर्पित किया गया, और सभी बुजुर्गों व लायन्स सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

  इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि लायन्स क्लब जौनपुर निरन्तर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन स्व. अशोक मौर्य की मृत्यु के बाद प्रथम जन्मदिवस पर किया गया अशोक मौर्य संस्था के सक्रीय पदाधिकारी रहें।

   डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि स्व. अशोक मौर्य सदैव संस्था के प्रति समर्पित रहे। वें मानवीय सेवा और उच्च नैतिक आदर्शों के लिए जाने जाते थे। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि यह उनके जीवन-मूल्यों और संस्कारों का प्रतीक था। संस्थान द्वारा की गई यह सामाजिक सेवा उनके महान व्यक्तित्व को सच्ची श्रद्धांजलि है।

    संयोजक वीरेंद्र मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव सेवा की प्रेरणा उन्हें अपने पिता स्व. अशोक मौर्य से मिली, जिन्होंने हमेशा यही सिखाया कि ज़रूरतमंदों की सेवा ही सच्चा धर्म है।

   इस अवसर पर वृद्धाश्रम के बुजुर्ग नन्दलाल ने पिता पर एक भावुक कविता पढ़ी।

  इस अवसर पर शत्रुघ्न मौर्य, डॉ शिवानंद अग्रहरी, आरुषि मौर्य राजेश किशोर श्रीवास्तव, प्रेमराज सहित वृद्धाश्रम के महिला, पुरुष बुजुर्ग और कृषक विकास समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के संचालक रवि चौबे आदि उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां