खेतासराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 02 अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर वन्यजीव पशु तस्कर 162 कछुआ (करीब 440 कि.ग्रा.) व 13 बोरे मे कछुए के खाल (कुल कीमत करीब 06 लाख रुपये) के साथ किया गिरफ्तार

जौनपुर-जिला पुलिस प्रमुख डॉ0 कौस्तुभ द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रतिबन्धित वन्यजीव (कछुए) को तस्करी हेतु पश्चिम बंगाल लेकर जा रहे अन्तर्राज्यीय पेशेवर वन्य जीव तस्करों अपराधी 1. मोतीलाल पुत्र हजारी निवासी परवेजपुर, बलरामपुर (डोमाडीह) थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी, 2. ममता पत्नी मोतीलाल निवासी परवेजपुर, बलरामपुर (डोमाडीह) थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को 04 पिट्ठू बैंग (प्रत्येक में 15 कुल 60 अदद बेश कीमती कछुओ) के साथ रेलवे स्टेशन खेतासराय के पास से आज 20 सितंबर को समय 02.15 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तों से कड़ाई से बरामद कछुओं के बारे मे पूछा गया तो बताये कि वार्ड नं0-07 कासिमपुर नगर पंचायत खेतासराय में अपने मालिक मुस्ताक पुत्र एकलाख के घर से कछुआ लेकर आ रहे है और भी कछुए वहाँ पर है। जिसके क्रम मे गिरफ्तार अभियुक्तगणों के साथ मुस्ताक उपरोक्त के घर आकर तलाशी ली गयी तो 13 बोरे मे कछुओं के खाल तथा घर के अन्दर बने अन्डरग्राउन्ड मे पानी में छिपा कर रखे गये 102 अदद जिन्दा कछुआँ बरामद किया गया। मकान मालिक अभियुक्त मुस्ताक पुत्र एकलाख उपरोक्त मौके से फरार हो गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। वन क्षेत्राधिकारी श्री राकेश कुमार मो0नं0-6306011894 पर आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचना दी गयी हैं।

  1. मु0अ0सं0-186/2025 धारा 9/48ए/49/51/52 वन्य जीव (संरक्षण) अधि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
    बरामदगी —
  2. चार पिठ्ठू बैंग मे कुल 60 अदद, 5 बोरे में कुल 102 जिन्दा कछुआ( कुल 162 जिन्दा कछुआ) तथा 13 बोरे में बेस किमती कछुआ का खाल

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न