भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में सभासदों के साथ बैठक हुयी संपन्न

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभासदों को विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में दी गयी सम्पूर्ण जानकारी

माइक अनाउंसमेंट,हेल्प डेस्क तथा कैम्प लगाकर भरवाए जा रहे है गणना प्रपत्र

जौनपुर 24 नवम्बर,- जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता मे कार्यालय नगर पालिका परिषद जौनपुर में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा सभासदों को गणना प्रपत्रों के भरने की विधि, वितरण, संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन की समस्त प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।


उन्होने सभी सभासदों से अपील की है कि इस कार्य मे सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें।
इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम सभी नगर निकायों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क तथा कैंप लगाकर विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के संबंध में गणना पत्र भरने के दौरान आ रही समस्याओें के समाधान करते हुए प्रपत्र भरवाए जा रहा है।
नगर निकायों के द्वारा ई रिक्शा के माध्यम से माइक अनाउंसमेंट कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है और लोगो को जागरूक किया जा रहा है। बीएलओ, वार्ड मेंबर से समन्वय स्थापित करते हुए फॉर्म भरने पर प्रपत्र वितरण इत्यादि का कार्य कराया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईआरओ, एईआरओ, नोडल अधिकारी, बीएलओ, को निर्देशित किया कि विशेष पुनरीक्षण कार्य में गति लाते हुए नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्व रूप से कार्य पूर्ण करे। साथ ही राजनैतिक दलों तथा आमजनमानस से लोकतंत्र के महापर्व में अपना सहयोग देने की अपील की।
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये गये है, जिसके क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर 25 नवम्बर 2025 को बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त विद्यालय खुले रहेगे जहां पर शिक्षक गण बीएलओ की सहायता करते हुए तीव्र गति से गणना प्रपत्रो के डिजीटाइजेशन के कार्य सम्पादित कराये जाएगे और इस दौरान पठन पाठन के कार्य नही होगें।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, ई0ओ0 पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां