मिस्टर फ्रेशर नवीन और मिस फ्रेशर का खिताब अनन्या को पीयू में ‘लहर 2025’ फ्रेशर्स पार्टी, नई प्रतिभाओं ने जीता दिल

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्त एवं नियंत्रण विभाग में सत्र 2025–27 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित रज्जू भैया संस्थान में किया गया। समारोह में प्रबंध अध्ययन संकाय के अध्यक्ष प्रो. डॉ. अजय द्विवेदी, डॉ. सुशील कुमार, अध्ययन विभाग के प्रमुख प्रोफ़ेसर डॉ . आलोक कुमार गुप्ता,डॉ. परमेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, सहायक प्रोफेसर उद्देश्य सिंह, यशी सिंह एवं शशांक भारती उपस्थित रहे। संकायाध्यक्ष प्रो अजय द्विवेदी ने घोषणा की कि पूरे कार्यक्रम की संरचना एवं क्रियान्वयन हेतु कक्षा प्रतिनिधि द्वय अपेक्षा सिंह और विवेक यादव को भी सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम की थीम ‘लहर – नए चेहरों की यात्रा नए रोमांच के साथ’ रही, जिसने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के विश्वविद्यालय जीवन की नई शुरुआत को प्रतीकात्मक रूप में दर्शाया। संचालन मेहर सिद्दीकी और रीति मिश्रा ने जीवंत अंदाज़ में किया, वहीं एकल एवं समूह नृत्य, गायन, शायरी और मंचीय प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया।

सत्यप्रकाश, प्रतीक, मुस्कान, मानसी, ब्यूटी, आरती, हिमांशु, सर्वेश यादव, अरविंद, आकांक्षा, सभ्यता, कृति, शिवांगी, शिवम, सुष्मिता, आशीष, विजय प्रताप, नवीन, अंजली आदि ने अपनी प्रस्तुतियों से तालियाँ बंटोरीं।प्रतियोगिता के आधार पर मिस्टर फ्रेशर का खिताब नवीन सिंह और मिस फ्रेशर का खिताब अनन्या साहू ने जीता। मिस्टर परफॉर्मर का सम्मान सूर्यांशु मिश्रा और मिस परफॉर्मर का सम्मान शिवांगी सिंह को मिला। मिस्टर क्लासी ड्रेस्ड का पुरस्कार आदर्श विश्वकर्मा और मिस क्लासी ड्रेस्ड का सम्मान ज्योतिका मिश्रा को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक, श्रेया, कंचन, आँचल, रिशु, सहर, कशिश, सबीहा, अंकुश, रिद्धेश, रोहित जय, अपेक्षा, राहुल सहित आयोजन समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां