सफलता का आधार शिक्षा व खेल-डॉ रागिनी सोनकर

अनुशासन,शिक्षा व खेल से बनता है उज्जवल भविष्य- प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान

वीबीएसपीयू अंतर्जनपदीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर्जनपदीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का समापन आज मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर के खेल मैदान में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में मछलीशहर की विधायक डॉ रागिनी सोनकर उपस्थित रहीं। महाविद्यालय आगमन पर छात्र-छात्राओं ने तालियों और नारों के बीच मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात् प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया।

फाइनल मुकाबला राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज, गाजीपुर और माँ प्यारी देवी पीजी कॉलेज, मोकलपुर (मडियाहूं, जौनपुर) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। दर्शकों की तालियों के बीच अंततः माँ प्यारी देवी पीजी कॉलेज, मोकलपुर की टीम विजेता घोषित हुई और विजयी ट्रॉफी अपने नाम की।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने कहा कि “खेल अनुशासन और आत्मविश्वास का आधार है। शिक्षा के साथ-साथ खेल और तकनीक भी आज के समय की आवश्यकता है। बेटियाँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं, जो समाज और राष्ट्र के लिए गर्व की बात है। छात्र-छात्राओं को शिक्षा और खेल दोनों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।”

कालेज प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि “यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों की प्रतिभा और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है। हमारे लिए गर्व की बात है कि लोकप्रिय विधायक डॉ रागिनी सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में हमारे बीच उपस्थित हुईं। शिक्षा, खेल और तकनीक का संतुलित समन्वय ही विद्यार्थियों को सफलता की ऊँचाइयों तक ले जाएगा।”

प्रतियोगिता के उपरांत आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम माँ प्यारी देवी पीजी कॉलेज, मोकलपुर को विजेता ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज, गाजीपुर को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का सफल संचालन अहमद अब्बास खान ने किया।

इस मौके पर मोहम्मद नासिर खान,डॉ जीवन यादव,आरपी सिंह,डॉ नीलेश सिंह,डॉ ममता सिंह,प्रवीण यादव,संतोष सिंह,धीरज प्रसाद,सुरेश कुमार,लाल साहब,प्रशांत कुमार, अखिलेश गौतम, अखिलेश यादव,गुलाब चंद्र,संजय नारायण सिंह रविचंद्र यादव,मोहम्मद शफीक किरमानी,रहमत अली,अकिल,इत्यादि महाविद्यालय परिवार मौजूद रहा

अंत में सभी अतिथियों, निर्णायकों, अध्यापकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता का समापन किया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां