वीबीएसपीयू अंतर महाविद्यालय कबड्डी (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जौनपुर– वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आज मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के खेल मैदान में बड़े उत्साह व जोश के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान की अध्यक्षता में हुआ, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद धनंजय सिंह उपस्थित रहे।

खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज और राजा श्री कृष्ण पीजी कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें मोहम्मद हसन ने 34-25 के स्कोर से जीत हासिल की।

इसके बाद दूसरा मुकाबला राम मनोहर लोहिया गाजीपुर और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीच हुआ, जिसमें राम मनोहर लोहिया ने 40-13 के भारी अंतर से विजय प्राप्त की। तीसरे मैच में टीडी कॉलेज जौनपुर ने पीजी कॉलेज गाजीपुर को 26-13 से हराया। चौथे मैच में मडियाहू पीजी कॉलेज ने गुलाबी देवी को 35-08 से पराजित किया।

अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि “खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह अनुशासन, सहयोग और व्यक्तित्व विकास का माध्यम हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ना चाहिए।”

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि “कबड्डी जैसे स्वदेशी खेल हमारी परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। खिलाड़ियों को चाहिए कि वे मेहनत और लगन से खेल जगत में अपनी पहचान बनाएं और विश्वविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें।”

कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान ने किया। इस अवसर पर साजन सिंह, नवीन सिंह, डॉ. जीवन यादव,आर.पी. सिंह, रविचंद्रन यादव, राजेश सिंह, मोहम्मद शफीक किरमानी, गुलाब, शाहिद, अलीम सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं और महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां