विश्व मूक-बधिर सप्ताह पर मेडिकल कॉलेज और रोटरी क्लब जौनपुर का संयुक्त आयोजन

समावेशिता की दिशा में एक सशक्त पहल

जौनपुर। विश्व मूक बधिर दिवस के उपलक्ष्य में उमानाथ सिंह सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, एवं रोटरी क्लब जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पी.एम. श्री कम्पोजिट विद्यालय, इब्राहिमाबाद में संपन्न हुआ, जिसमें मूक-बधिर बच्चों की पहचान, देखभाल एवं पुनर्वास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।

बधिर व्यक्तियों का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह 22 सितंबर से 28 सितम्बर 2025 शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. आर.बी. कमल और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.ए. जाफरी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों की टीम ने बच्चों की जांच की और अभिभावकों को व्यक्तिगत परामर्श प्रदान किया।

मेडिकल कॉलेज, ईएनटी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. राजश्री यादव ने शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा, समय पर की गई पहचान न केवल बच्चों को सामान्य जीवन जीने का अवसर देती है, बल्कि समाज को भी समावेशिता की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने मूक-बधिरता के प्रारंभिक लक्षणों और कारणों पर भी विस्तृत जानकारी दी और बताया कि यदि जन्म के शुरुआती महीनों में ही लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो आधुनिक चिकित्सा पद्धतियाँ बच्चों के भविष्य को बदल सकती हैं।

प्रोफेसर डॉ. बृजेश कनौजिया (नाक, कान, गला एवं थायराइड विशेषज्ञ) ने ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविरों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि, विश्व भर में 466 मिलियन से अधिक लोग गंभीर श्रवण हानि से ग्रसित हैं। जागरूकता की कमी के चलते उन्हें सामाजिक कलंक, अलगाव और अवसरों की कमी का सामना करना पड़ता है। शीघ्र पहचान और समय पर हस्तक्षेप जीवन को बदल सकता है।

रोटरी क्लब जौनपुर के अध्यक्ष श्री विवेक सेठी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक सशक्त कदम बताया।
वहीं, पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार मिश्र ने भविष्य में और भी व्यापक स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में डॉ नीरज, नर्सिंग ऑफिसर राजू मजूमदार, सीए सुजीत अग्रहरी, संजय जायसवाल, दीपमाला जायसवाल, अनुराधा शर्मा, माधुरी जायसवाल, आरती यादव, विजय कला, फौजदार, एवं कई बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया एवं सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहभागियों को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां