गोमती नदी में आये दिन हो रही आत्महत्या को लेकर आगे आयीं सपा नेत्री

शाही पुल एवं सद्भावना पुल पर सुरक्षा की दृष्टि से जाली लगवायी जाय: उषा जायसवाल


सैकड़ों महिलाओं के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
जौनपुर। अचानक गिर जाने, स्टंटबाजी के लिये प्रयोग किये जाने सहित आत्महत्या के लिये सम्भावित स्थल बन चुके शाही पुल एवं सद्भावना पुल के दोनों तरफ सुरक्षायुक्त जाली लगाने की मांग को लेकर सपा नेत्री उषा जायसवाल ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह को ज्ञापन सौंपा।
7 सूत्रीय मांगों के ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव श्रीमती जायसवाल ने कहा कि उपरोक्त दोनों पुल पर आये दिन कोई न कोई घटना घट रही है जो खतरे का स्थल बन चुका है। आये दिन हो रही घटनाओं और चल रहे नवरात्रि मेले सहित अन्य त्योहारों पर लगने वाले भीड़ को देखते हुये उक्त दोनों पुल पर सुरक्षा की दृष्टि से जाली लगवायी जाय, ताकि घटनाओं को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि चर्चाओं के अनुसार एक दिन पहले नमन सोनकर नामक युवक ने शाही पुल से कूदकर आत्महत्या कर लिया। इसके अलावा पूर्व में कई लोग ऐसा कर चुके हैं। ऐसे में यदि पुलों पर जाली लगा रहता तो शायद ऐसी घटनाएं कभी नहीं घट सकती थीं।
सपा नेत्री ने कहा कि उपरोक्त दोनों पुल पर सुरक्षा की दृष्टि से जाली लगायी जाय। गोमती नदी के दोनों किनारों पर पुलिस एवं गोताखोर तैनात किये जायं। एस.डी.आर.एफ. की स्थायी व्यवस्था जौनपुर में करायी जाय, क्योंकि घटना होने पर दूसरे जनपदों से टीम बुलवायी जाती है। साथ ही इस समय आये दिन हो रही विद्युत कटौती को तत्काल बन्द किया जाय, क्योंकि इस समय मई—जून जैसी गर्मी पड़ने और विद्युत कटने की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रही है।
इस अवसर पर रेखा सिंह, पूनम यादव, सुशीला यादव, शालिनी यादव, पिंकी गुप्ता, शिल्पा जायसवाल, पूनम निषाद, सुगी निषाद, बादामी निषाद, शीला निषाद, मालती सिंह, इन्द्रावती निषाद, शकुन्तला निषाद, सुशील दुबे, सुहेल अंसारी, राजकुमार बिन्द, अमर बहादुर यादव, देवांश द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां