जनपद न्यायालय ने हत्यारोपी पति को 10 वर्ष कैद की सुनाई सजा


प्रताड़ना के लिए सास को भी 03 वर्ष की सजा

जौनपुर -जनपद अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय रूपाली सक्सेना की अदालत ने जिले मीरगंज थाना क्षेत्र में हुई दहेज हत्या के मामले में दोष सिद्ध पाते हुए पति को 10 वर्ष के कारावास व सास को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में 3 वर्ष के कैद की सजा सुनाई।
अभियोजन कथानक के अनुसार वादी मुकदमा गुलाब चंद्र पांडेय निवासी जियरामऊ थाना मडियाहू ने अभियोग पंजीकृत करवाया कि उसकी बेटी प्रीति की शादी 4 साल पूर्व इंद्रेश कुमार दुबे पुत्र ओमप्रकाश दुबे निवासी रामगढ़ थाना मीरगंज के साथ हुई थी। खिचड़ी में दामाद व उनके परिजन 50 हजार रुपए दहेज मांग रहे थे जिसे मैं पूरा न कर सका। शादी के बाद भी ससुराल वाले प्रीति को दहेज की मांग को लेकर मारते पीटते थे, लेकिन हम लोग अपनी बेटी को ही समझा बूझकर मामला रफा दफा कर देते थे। दिनांक 14 जून 2016 को भोर में तीनz बजे ससुराल वाले प्रीति को जलाकर मार डाले और मुझे फोन किया कि आपकी लड़की जलकर मर गई है।
पुलिस ने विवेचना करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात आरोपी पति इंद्रेश कुमार दुबे को दहेज हत्या के मामले में दोषसिद्ध पाते हुए 10 वर्ष के कारावास व ₹12 हजार अर्थदंड से दंडित किया, जबकि सास निर्मला को प्रताड़ित करने का दोषी पाते हुए 3 वर्ष के कारावास व 12 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया हैl

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां