जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला बाल बाल बचे जिला पंचायत सदस्य

जौनपुर — जलालपुर थाना क्षेत्र के मेघपुर गांव के सामने जलालपुर मडियाहू मार्ग पर लगभग 10 बजे रात्रि को जिला पंचायत सदस्य पर तमंचे से जानलेवा हमला किया गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन गुप्ता उर्फ पिंटू जिला पंचायत सदस्य मां दुर्गा स्थापना समिति के अध्यक्षों को अंग वस्त्र एवं दुर्गा चालीसा देकर सम्मानित करने की कड़ी में चवरी हरीपुर ऊदपुर भड़ेहरी नेवादा लालपुर आदि गांवो में स्थापित मां अम्बे के पंडालो में जाकर दर्शन पूजन करते हुए पूरेव बाजार में स्थापित मां अंम्बे का दर्शन पूजन करके जब वे अपनी निजी कार द्वारा घर जलालपुर वापस आ रहे थे कि मेघपुर गांव के सामने तेज रफ्तार से चलती गाड़ी को लक्ष्य बनाकर गाड़ी के बगल से कुछ अज्ञात लोगों द्वारा तमंचा से फायर किया गया जो दो गोली उनकी कार पर लगा और जिला पंचायत सदस्य श्री गुप्ता बाल बाल बच गए उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दिया । पुलिस इंस्पैक्टर गजानंद चौबे ने मामले को संज्ञान में लेकर तुरंत जांच पड़ताल में जुट गये। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती