तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित दो लोगों के ऊपर परिवाद दर्ज

जौनपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता यादव की अदालत में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी कोठवार अजय कुमार मिश्रा ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह सहित उप निरीक्षक शिव भजन प्रसाद के विरुद्ध कोर्ट में अंतर्गत धारा 173 (4) के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद परिवाद के रूप में दर्ज करके वादी के बयान के लिए 20 अक्टूबर की तिथि नियत किया है। बता दें कि वादी मुकदमा अजय कुमार मिश्रा ने – अपने अधिवक्ता अभिनव कुमार मिश्रा व मनीष पांडेय के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र इस आशय का दाखिल किया था कि वादी उप जिला मजिस्ट्रेट सदर के यहां अंतर्गत धारा 145 का बाद विचाराधीन था। जिस पर कोर्ट ने थाने से मौके की स्थिति का आख्या आहूत किया था जिस पर उप निरीक्षक शिव भजन व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने गलत आख्या 31 अगस्त 2024 को कोर्ट में प्रेषित कर दिया था। जिसके आधार पर वादी का मुकदमा निरस्त कर दिया गया। वादी को मुकदमे की निरस्त होने की जानकारी होने पर वादी ने पत्रावली की जांच कराया तब पता चला कि थाने से गलत आख्या प्रेषित करने पर वादी का मुकदमा निरस्त हुआ हैं। कोर्ट ने बहस सुनने के बाद पत्रावली को परिवाद के रूप में दर्ज करके वादी के बयान के लिए 20 अक्टूबर की तिथि नियत किया।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह