शिक्षक रहें आश्वस्त, नहीं होगा किसी के साथ अन्याय- सीमा द्विवेदी

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ जिला अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में संगठन ने राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ।

जौनपुर -अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय संयुक्त मंत्री अमित सिंह के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ संगठन ने सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर सोमवार को डाक बंगला पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी से मिलकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के सम्बंध में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा। ज्ञापन कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ भी शामिल रहा।
शिक्षकों को आश्वासन देते हुए सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा एवं शिक्षकों को लेकर अत्यंत ही गम्भीर है। हम चाहते हैं कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षक सकारात्मक परिवेश बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएं इसलिए शिक्षकों की समस्याओं को हमारी सरकार प्राथमिकता पर निस्तारित कर रही है। अभी हमारे उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा देकर बहुत बड़ी सौगात दी है जिसके लिए शिक्षक कई दशकों से मांग कर रहे थे। उक्त मांग को पूर्ववर्ती सरकारों ने अनसुना कर दिया था। राज्यसभा सांसद ने कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के टेट अनिवार्यता के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से राहत दिलाने के लिए भी हमारी सरकार निसंदेह पहल करेगी। आप आश्वस्त रहें हम स्वयं इसके इस संदर्भ में केंद्र सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री जी से मिलकर बात करेंगे और मजबूती से आपका पक्ष रखेंगे और हमें पूर्ण विश्वास है कि आप लोगों की समस्या का यथाशीघ्र निस्तारण हो जाएगा।
जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि इस आदेश के आने के बाद शिक्षक समाज अत्यंत ही तनाव ग्रस्त एवं भयभीत है। यह अत्यंत ही निराशा जनक है की जो शिक्षक पिछले बीस से पच्चीस वर्षों से पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ अपनी सेवा दे रहा है आज अचानक से उसको कहा जाता है कि आप दो वर्ष के अंतर्गत शिक्षक पात्रता पास करिए अन्यथा आपकी सेवा को समाप्त कर दिया जाएगा। यह आदेश अव्यवहारिक असंवेदनशील एवं अन्यायपूर्ण है।
इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश चतुर्वेदी मंजू पांडे प्रांतीय संयुक्त मंत्री मनीष सोमवंशी जिलामंत्री के नेतृत्व में में भी ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला महिला अध्यक्ष अर्चना सिंह,जिला सन्युक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल,मृत्युंजय सिंह,दिवाकर चौहान,अतुल सिंह ऑडिटर अनुज सिंह जिला संगठन मंत्री विशाल सिंह,प्रवीण सिंह,सरोज सिंह,प्रवीण सिंह ,संतोष सिंह,राजीव लोहिया,अकील रहमान,बाबा मौर्या, संदीप सिंह,सजल सिंह,उमेन्द्र सिंह,मुन्ना यादव रोहित सिंह,अखिलेश सिंह,विष्णु शंकर, विनोद सिंह,अजय पांडेय,नीतीश सिंह,विपिन सिंह,दशरथ,अरविंद सिंह,अमित सोनकर प्रदीप सूर्या सुधांशु दुबे,अतहर अली,राकेश उपाध्याय,सर्वेश सिंह,अखिलेश यादव,शिवप्रकाश,ध्यानचंद प्रजापति,रमाशंकर सिंह,स्वतन्त्र सिंहक्षत्र धारी सिंह,अजय पांडेय,अमित श्रीवास्तव,अशोक कुमार ,नवीन सिंह,भूपेंद्र सिंह,वंदना सरकार,नीतू सिंह,बबिता सिंह,प्रीती मौर्या, सुषमा सिंह,रीना सिंह,बिन्नी,ज्योति सिंह,ममता श्रीवास्तव,प्रीति मौर्या,सीमा,मीरा रजक,रश्मिता सिंह,नुपूर श्रीवास्तव, सौम्या सिंह आदि रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां