जौनपुर की ग्राम प्रधान सुचिता सिंह फिर होंगी दिल्ली में सम्मानित

जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड की ग्राम पंचायत नाथूपुर की ग्राम प्रधान सुचिता सिंह को एक बार फिर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किए जाने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह एकदिवसीय सम्मेलन 11 मार्च 2026 को पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्वाचित महिला पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

बता दें कि स्नातक की पढ़ाई कर रहीं सुचिता सिंह का पहले कोई राजनीतिक कद नहीं था। उनकी सास दुर्गावती देवी ग्राम प्रधान चुनी गई थीं, लेकिन कार्यकाल के दौरान उनके निधन के बाद ग्राम पंचायत में उपचुनाव हुआ। उस समय गांव की जनता ने भरोसा जताते हुए सुचिता सिंह को ग्राम प्रधान चुन लिया।

ग्राम प्रधान बनने के बाद सुचिता सिंह ने गांव में सड़क, स्वच्छता, विकास कार्यों और जनसुविधाओं को लेकर कई पहल कीं, जिससे ग्राम पंचायत नाथूपुर में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए। उनके कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें पहले भी दिल्ली में सम्मानित किया जा चुका है। अब एक बार फिर उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में सम्मानित करने के लिए बुलाया गया है।

सुचिता सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय गांव की जनता को देते हुए कहा कि यह सब गांव के लोगों के प्यार और आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बिना कोई भी काम करना संभव नहीं है। इसके लिए उन्होंने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

ग्राम प्रधान सुचिता सिंह के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात मान रहे हैं।

  • Related Posts

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक अधिकारियों ने आवेदन प्रक्रिया और सावधानियों की दी विस्तृत जानकारी जौनपुर -वित्तीय वर्ष…

    Continue reading
    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक

    जौनपुर -एसएसपी के कड़े निर्देशन में थाना खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित तथा 25000/रू0 के इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार

    जौनपुर-दिव्यांग छात्रा को कृपाशंकर सिंह ने दिया ई-ट्राइसाइकिलपूर्व गृहराज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सृष्टि सिंह को भेंट की इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल, चेहरे पर खिली खुशी

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।