महामहिम राज्यपाल व कुलपति द्वारा जौनपुर के रघुवंशी परिवार की बेटी को मिला गोल्ड मेडल, जयपुर में कर रहीं हैं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के रूप में प्रशिक्षण

जौनपुर—- जौनपुर के रघुवंशी परिवार की बेटी व टी० डी ०पी०जी ०कॉलेज, जौनपुर की प्रतिभाशाली छात्रा साखी सिंह रघुवंशी ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की एलएलएम परीक्षा 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त कर जहां जनपद का नाम रोशन किया है वही आज उन्हें पूर्वांचल विश्वविद्यालय के २९ वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल व कुलपति प्रो. वंदना सिंह के कर-कमलों से स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
बता दें की जौनपुर शहर के प्रतिष्ठित टी० डी ० पी० जी०कॉलेज के प्रोफ़ेसर व पुर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह की सुपुत्री साखी सिंह रघुवंशी वर्तमान में जयपुर में बतौर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रशिक्षणरत हैं। बीते वर्ष उन्होंने वर्ष 2024 में ही राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) परीक्षा में प्रथम प्रयास में चयन पाकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है l

विश्वविद्यालय के डीन परिवार के तमाम प्राध्यापकों ने मेधावी छात्रा साखी सिंह रघुवंशी को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है l

  • Related Posts

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए सख्त निर्देश परीक्षार्थियों के लिए पेयजल व…

    Continue reading
    तेज गर्मी में स्कूल से लौटते बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

    छुट्टी के समय धूप और लू से अभिभावक भी चिंतित जौनपुर- जनपद में बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच विद्यालयों के समय में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    तेज गर्मी में स्कूल से लौटते बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

    पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय में नामांकन मेले का आयोजन, 30 बच्चों का हुआ नामांकन

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम