राज्यपाल की सख़्ती के बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक्शन मोड चीफ़ प्रॉक्टर डॉ. सोनी पद से हटाए गए

मल्हनी,जौनपुर—-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के बाद कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए चीफ़ प्रॉक्टर डॉ. राजकुमार सोनी को पद से हटा दिया। यह कदम राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की सख़्त टिप्पणियों के बाद उठाया गया है।

कार्यवाहक कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में यह निर्णय गुरुवार को लागू किया गया। इससे पहले बुधवार को दो वार्डनों को हटाया गया था, जबकि समारोह के दौरान बिजली गुल होने की घटना पर इलेक्ट्रीशियन धीरज श्रीवास्तव निलंबित किए जा चुके हैं।राज्यपाल ने 6 अक्टूबर को हुए 29वें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की अनुशासन व्यवस्था, छात्रावासों की दशा और प्रॉक्टोरियल सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाए थे। इसके बाद कुलपति ने तीन जांच समितियाँ गठित कर लापरवाही की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।नई जिम्मेदारी के तहत प्रो. अजय प्रताप सिंह को प्रॉक्टर, जबकि प्रो. रजनीश भास्कर और प्रो. प्रदीप कुमार को एडिशनल प्रॉक्टर बनाया गया है। कुलपति ने कहा कि अनुशासन, पारदर्शिता और जिम्मेदारी से कोई समझौता नहीं होगा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां