मां शीतला चौकियां धाम में छठ पूजा व देव दीपवली को लेकर बैठक, सीओ सिटी ने व्यवस्थाओं का लिया जाएगा, जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश,

जौनपुर– शहर की लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मां शीतला चौकियां धाम में आज बृहस्पतिवार को दोपहर में छठ पूजा व देव दीपवली को लेकर पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी यो व्यवस्था में जुड़े लोगों के साथ बैठक की गई। ‌। इस बैठक में आगामी छठ पूजा को लेकर सीओ सिटी ट्रेनी आई पी एस गोल्डी गुप्ता ने मन्दिर के बगल में स्थित पवित्र कुण्ड की साफ़ सफ़ाई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक में दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस बार 27 अक्टूबर को शाम व 28 की सुबह थाना पुलिस जवान , महिला पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड पुलिस टीम के जवानों की तैनाती कुण्ड के समीप की जाएगी। कई अन्य थानों से भी महिला उप निरीक्षक व महिला कांस्टेबल जो कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैदी से मौजूद रहेंगी। सीओ सिटी ने थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह व चौकी इंचार्ज इश चंद यादव को देव दीपावली व छठ पूजा पर मनचलों व‌ शोहदो‌ पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। वही चौकियां कुंड में सावधानी बरतने के लिए निर्देश दिया कि कोई भी युवक नहाने के लिए तालाब के रेलिंग को न पार करे। उपस्थित सदस्यों ने अवगत कराया कि वर्तमान समय में नगर पालिका परिषद द्वारा भरे कुण्ड के पानी को बाहर निकाला जा रहा है। कुण्ड में लगे रेलिंग की साफ़ सफ़ाई चुने का छिड़काव सीढ़ियों की साफ़ सफ़ाई प्रकाश व्यथा दो दिनों के भीतर कराई जाएगी। जिससे आगामी छठ पूजन पर्व पर किसी भी प्रकार का कोई कठिनाई न हो।
इस बैठक में थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह, चौकी इंचार्ज चौकियां ईश चंद यादव, पंडित विनय त्रिपाठी, संजय माली, सुमित त्रिपाठी, गुड्डू उपाध्याय, विनय गिरी, अनील सोनकर, लालमनि माली समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सरसरा गांव में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रखी नींव

    जौनपुर- जिले के बरसठी ब्लॉक के सरसरा गांव में बुधवार को धार्मिक आस्था और क्षेत्रीय गौरव का एक नया अध्याय शुरू हुआ, जब शिव…

    Continue reading
    प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियो ने बिजली विभाग पर किया धरना-प्रदर्शन

    जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूट रही है भाजपा सरकार- डा. प्रमोद कुमार सिंह जौनपुर – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में जनता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरसरा गांव में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रखी नींव

    प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियो ने बिजली विभाग पर किया धरना-प्रदर्शन

    रोटरी क्लब ने विश्व पृथ्वी दिवस पर निकली जागरूकता रैली

    पति ने पत्नी के बीच लबे रोड हुई मारपीट में पत्नी को आयी चोट

    सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपृहता को किया गया बरामद

    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन