जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

जौनपुर। जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रशिक्षण आवश्यक है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सांसद सीमा द्विवेदी सांसद दर्शना सिंह पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर, हंसराज विश्वकर्मा , बृजेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त विधायक शलभ मनी त्रिपाठी पीयूष निषाद , राजमणि कौल समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यशाला में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां