एक दिन की थानेदार स्वर्णिमा ने किया जनसुनवाई,बिना हेलमेट बॉइक सवार का कराया चालान

जौनपुर/ जफराबाद प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बुधवार को चंद्रेज सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी भुवालापट्टी जगदीशपुर की इंटर की छात्रा स्वर्णिमा यादव को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया।
स्वर्णिमा यादव ने चार्ज संभालने के बाद जनसुनवाई किया।उनके साथ थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल व एस आई मिथिलेश कुमारी मौजूद रही।जनसुनवाई के दौरान एक शिकायत अनिता देवी पत्नी स्वर्गीय लाल मोहन निवासी सुल्तानपुर का पारिवरिक प्रताड़ना का था। स्वर्णिमा ने हल्का प्रभारी को कहा कि मौके पर जाकर जांच उचित कार्यवाही करें। दूसरा प्रार्थना पत्र जमीन से सम्बंधित था अनिता पत्नी सुशील कुमार निवासी लाड़नपुर का था।उसे भी सम्बंधित लोगो को आदेश देकर ठीक करवाने का आदेश दिया। छात्रा ने थाना गेट के सामने चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रोका। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी और नियम तोड़ने वाले एक दो पहिया पल्सर गाड़ी का बिना हेलमेट और मौके पर कोई कागजात न मिलने पर 2000 रुपये का ऑनलाइन चालान कराया।स्वर्णिमा यादव ने थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) की कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी लिया। कार्यालय में जाकर अपराध रजिस्टर के बारे में जानकारी लिया।जब उनसे पूछा गया कि आपको कैसा महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया की बहुत अच्छा महसूस हो रहा यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि मैं आईएएस बनने के लिए पढ़ाई कर रही हु।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न