उच्च प्राथमिक विद्यालय निशान में हुई पेंटिंग, सामान्य ज्ञान एवं खेलकूद प्रतियोगिता


सीडीओ, बीएसए, बीडीओ एवं बीईओ ने प्रतिभागी बच्चों को किया पुरस्कृत
लायंस क्लब जौनपुर सूरज ने आयोजित किया कार्यक्रम
मुफ्तीगंज, जौनपुर– स्थानीय विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय निशान में बाल दिवस पर लायन्स क्लब जौनपुर सूरज और उच्च प्राथमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पेंटिंग, सामान्य ज्ञान एवं खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन, खण्ड शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह, मेडल, प्रमाण पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एआरपी राजमणि जी, एआरपी राजकुमार यादव, सतीश पाठक, कामाख्या राय, माता प्रसाद मिश्रा, दिवाकर जी, ग्राम प्रधान राजकुमार यादव, क्लब अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, महासचिव राजेंद्र खत्री, पूर्व अध्यक्ष संतोष साहू, सतीश मौर्य, सरदार मनमोहन सिंह सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिकाएं, ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे। अन्त में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेनू त्रिपाठी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन