विदेशी ताकतें भारत में दंगे व ब्लास्ट कर अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहीं: विराज


जौनपुर। विदेशी ताकतें भारत में दंगे व ब्लास्ट कर अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।” उक्त बातें विश्व सनातन रक्षा परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक विराज ठाकुर ने गुरूवार को नगर के डाक बंगले में पत्रकारों से हुई वार्ता के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली ब्लास्ट में पकड़े गये आतंकी डॉक्टर और उसकी टीम ने देश के 32 प्रमुख स्थानों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर धमाका करने की योजना बनाई थी। इतना ही नहीं, कई हिंदूवादी नेताओं को टारगेट किलिंग के जरिए खत्म करने की साजिश भी सामने आई है। श्री ठाकुर ने कहा कि खुफिया एजेंसियों की सतर्कता ने देश को एक बड़े नरसंहार से बचाया। “अगर समय रहते इस आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश न हुआ होता तो लाखों लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। देश में भारी अस्थिरता और दंगे भड़क सकते थे।” उन्होंने सरकार से मांग किया कि हिंदूवादी नेताओं की सुरक्षा को लेकर तुरंत ठोस कदम उठाये जायं।
इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजानमणि त्रिपाठी ने कहा कि संगठन पूरे देश में धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ सुरक्षा जैसे मुद्दों पर लगातार सक्रिय है और जनता के बीच जागरूकता फैलाता रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि “हम जमीन से जुड़कर सनातन को मजबूत करने का काम करते हैं लेकिन हर साल दर्जनों हिंदूवादी नेताओं की टारगेट किलिंग के जरिए हत्या हो जाती है। ऐसे में सुरक्षा बेहद जरूरी है।” दिल्ली ब्लास्ट साजिश का खुलासा होने के बाद प्रदेश के कई हिन्दूवादी नेताओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
इस अवसर पर हेमन्त पाठक, डेविड मिश्र, शिवम सिंह, राघव बिन्द, सत्येश गुप्ता, पंकज मौर्या, शैलेन्द्र सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां