डीएम ने सिकरारा ब्लाक का किया निरीक्षण


सिकरारा, जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने स्थानीय खण्ड विकास अधिकारी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में हो रहे कार्यों की प्रगति का विस्तारपूर्वक समीक्षा किया। साथ ही गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की गहन समीक्षा किया। उन्होंने डिजिटलाइजेशन के दौरान उत्पन्न होने वाली तकनीकी व कार्यगत समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लेते हुए उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि बूथवार प्रगति की निरंतर समीक्षा सुनिश्चित की जाय। जिन बूथों पर कल कार्य अपेक्षा के अनुरूप संतोषजनक नहीं पाया गया था, वहाँ की प्रगति में आज सुधार अवश्य दिखना चाहिए। प्रतिदिन प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रूप से कार्य किया जाय जिससे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य की प्रगति में तेजी लाई जा सके।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि गणना प्रपत्र वितरण एवं फीडिंग के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय तथा सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पादित किये जायं। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं बीएलओ से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर गणना प्रपत्र के वितरण और संग्रहण की प्रगति के बारे में भी जानकारी लिया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी, कर्मचारी सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।
004

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न