विधायक की अध्यक्षता व जिलाधिकारी की मौजूदगी में शाहगंज में आयोजित होने वाली शाहगंज महोत्सव की तैयारीयों का लिया गया जाएजा

जौनपुर — विधायक शाहगंज रमेश सिंह की अध्यक्षता में तथा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में आगामी शाहगंज महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।

         बैठक के दौरान विधायक ने अवगत कराया कि शाहगंज महोत्सव दिनांक 04 एवं 05 दिसम्बर 2025 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें 04 दिसम्बर को सामूहिक विवाह का आयोजन होना है और 05 दिसम्बर को विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से सम्बन्धित स्टॉल लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव क्षेत्र की कला, संस्कृति तथा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

         उन्होंने संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें।

         यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, मंच, सजावट एवं प्रकाश की व्यवस्था, स्वच्छता एवं पेयजल की उपलब्धता, स्वास्थ्य सहायता एवं अग्निशमन प्रबंधन आदि सभी आवश्यक बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

         इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि महोत्सव की तैयारियाँ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

        बैठक के उपरांत विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया, जहाँ उन्होंने व्यवस्थाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।

       महोत्सव को सफल एवं आकर्षक बनाने हेतु सभी विभागों को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया गया।

       इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शाहगंज सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां