औषधि निरीक्षक की जांच में बंद मिली 6 दुकाने, मुकदमें की तैयारी,

औषधि निरीक्षक की जांच में बंद मिली 6 दुकाने, मुकदमें की तैयारी,

नशे के कारोबार में लिप्त ड्रग माफियाओं पर शासन के तेवर तल्ख

मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृतकरने की तैयारी
जौनपुर कोडिंग युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध खरीद बिक्री करके अरबो रुपए की कमाई करने वाले नशे के सौदागरों के खिलाफ शासन के तेवर तल्ख हो गए हैं।
प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश पर जिले के औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय की टीम ने शहर के आधा दर्जन नामी गिरामी बड़े प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। अचानक हुई छापेमारी से नशे के सौदागरों में जबरदस्त हड़कंप मच गया।
शहर के कई मेडिकल स्टोर के संचालक दुकान बंद करके फरार हो गए। खबर तो यह भी है करोड़ों के हुए हेरा फेरी से जुड़े रिकॉर्ड हटाने के लिए प्रतिष्ठान ही बंद कर पलाईत तो हो गए हैं
शासन के कड़े तेवर के चलते औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय की टीम ने अपने दायित्वों का पालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने शहर के घनी आबादी के बीच बेहद ही पतली गलियों और गुप्त स्थानों पर चल रहे छह बड़े प्रतिष्ठानों पर पहुंच कर पूरे दिन बेहद ही गंभीरता के साथ जनपद में औषधि अनुज्ञप्ति लाइसेंस लेकर मौके पर संचलित न होने वाले मेडिकल प्रतिष्ठानों की जांच कर वहां से काफी कुछ साक्ष्य इकट्ठा किया।
जांच के दौरान मैसर्स वीआईपी डिस्ट्रीब्यूटर मुरादगंज जौनपुर, नितेश मेडिकल एजेंसी ओलंदगंज, श्री श्याम मेडिको नईगंज, महादेव एंटरप्राइजेज खरका कॉलोनी, मिलन मेडिकल हॉल बलुआघाट, श्री श्याम मेडिकल एजेंसी हुसेनाबाद देहात का निरीक्षण किया गया।
जांच टीम में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया पुलिस बल के साथ मौके पर की गई इस जांच के दौरान कई फर्म मौके पर बंद मिला। लिहाजा जो पर फर्म बंद पाई गई उसको औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एव नियमावली 1945 के अंतरगत आज ही नोटिस जारी कर दिया गया है।
इस नोटिस में उन्हें साफ तौर पर निर्देशित किया गया है कि तीन दिन के अंदर पिछले तीन -महीने में क्रय-विक्रय किये गये समस्त औषधियों के अभिलेख अधो हस्ताक्षरी कार्यालय में तुरंत उपलब्ध कराएं।

खबर है कि अभिलेख और प्रमाणन नही करने वाली फर्म के लाइसेंस का निलंबन अथवा रद्द हो सकता हैं। फिलहाल इस कार्यवाही से ड्रग माफियाओं में हड़कंप मच गई है।
  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां