संपूर्ण समाधान दिवस में पड़े 202 प्रार्थना पत्र, 24 का मौके पर निस्तारण

केराकत जौनपुर– स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दिनेश चंद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन्म, मृत्यु, आय एवं जाति प्रमाण पत्रों के निर्गमन में किसी प्रकार की देरी न की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी खतौनियों में पाई जाने वाली लिपिकीय त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सही कराया जाए।


जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आधार कार्ड के आधार पर अभिलेखों में नाम संशोधन से संबंधित त्रुटियों का शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में कोई बाधा न आए।


सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई के दौरान मुर्की गांव निवासी चनौता देवी ने बताया कि वह खतौनी में नाम संशोधन के लिए डेढ़ वर्ष से तहसील के चक्कर काट रही हैं। इसी प्रकार अमिलियां गांव निवासी बृजलाल भी आधार कार्ड के अनुसार खतौनी में नाम दर्ज कराने के लिए लंबे समय से परेशान थे। जिलाधिकारी ने दोनों मामलों की मौके पर ही सुनवाई करते हुए मात्र पांच मिनट के भीतर नाम संशोधन कराकर दोनों को सही खतौनी उपलब्ध करा दी।


वहीं रामपुर निवासी मंगल यादव द्वारा जन्म प्रमाण पत्र निर्गत होने में विलंब की शिकायत पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर 202 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। जिसमें 24 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण हो‌ गया। इस मौके पर एसडीएम शैलेन्द्र कुमार, तहसीलदार अजीत कुमार, क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार सहित कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां