शव के अवशेषों को ढूंढने के लिये पुलिस नदी में कराती रही तलाश,आरोपी बेटा था मौजूद

जफराबाद जौनपुर– स्थानीय पुलिस ने बुधवार की सुबह कुशल गोताखोर और नाविकों की सहायता लेते हुए आरोपी की निशानदेही पर कुल चार जगहों पर गोमती नदी के बीचों बीच जाल डालकर मृतक श्यामबहादुर और उनकी पत्नी का बबिता का शव के अवशेष को ढूढंती रही। इस दौराना आरोपी बेटा भी पुलिस के साथ नाव पर रहा।
अहमदपुर गांव के इकलौते इंजीनियर बेटे अम्बेश कुमार ने पिता श्यामबहादुर और माता बबिता देवी की बीते 8 दिसंबर को सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी थी । आरोपी बेटे ने माता पिता के शवों को आरी से काटकर शव के टुकड़ो और अवशेष 7 बोरियो में भरकर कार से गोमती नदी के बेलांव घाट पहुंचा। उसने बारी बारी से सभी बोरियो नदी में अलग अलग जगहों पर फेंक दिया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी इन्जीनियर बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधऱ पुलिस विवेचना करती रही। बुधवार को पुलिस ने आरोपी के 8 घंटे के लिये पुलिस रिमांड पर लेते हुए उसकी निसानदेही पर सुबह के 9 बजे से ही बेलांव घाट और उसके दोनों तरफ मोथहां पम्प कैनाल, बीबीपुर घाट तथा उसके दूसरी तरफ राजेपुर घाट तक नदी के बीचों बीच जाल डालकर माता के शव और पिता के शव के अवशेष को ढूढंती रही।


थाना प्रभारी श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि खोजबीन में कुल 15 की संख्या में गोताखोर और कुशल नाविकों की टीम लगायी गयी है। मोथहां पम्प कैनाल से लेकर बीबीपुर, बेलांव तथा राजेपुर सहित चार घाटों पर जाल व कटिया डालकर खोजबीन की जा रही है।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम