विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न


जौनपुर 24 दिसंबर,- जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई तथा उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से फीडबैक भी प्राप्त किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में ए0एस0डी0 डिस्क्रिपेंसी बहुत कम है निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना अत्यंत आवश्यक है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 निर्धारित है, अतः इस अवधि में शेष सभी अवशेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने नो मैपिंग की स्थिति के संबंध में जानकारी देते हुए सभी इआरओ को निर्देशित किया कि दस प्रतिशत से कम पर इसे ले आए,
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने स्तर से भी आमजन को जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।


इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, बीजेपी से यादवेंद्र मिश्रा, सुदर्शन सिंह, स्कंद पटेल, कांग्रेस से राकेश सिंह डब्बू, मोहम्मद आरिफ खान, शाहनवाज, बसपा से चंद्रेज़ भारती, विनय राव, सपा से श्यामबहादुर, हीरालाल विश्वकर्मा, अपना दल एस से जयप्रकाश पटेल, लालबहादुर पटेल सीपीआई एम से के. एस. रघुवंशी, सहित अन्य सम्मानित प्रतिनिधि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह