जबरन धर्म परिवर्तन के तीन आरोपी गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर– पुलिस ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बाइबिल की किताबें, क्रॉस की माला, रजिस्टर और पंपलेट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी का चालान न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मोहल्ला पुराना चौक निवासी विरेंद्र कुमार जायसवाल ने 28 दिसंबर को थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी इच्छा के विरुद्ध धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। इनकार करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में थाना शाहगंज में मुकदमा संख्या दर्ज किया गया, जिसमें विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की गई। मंगलवार को उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों बद्दोपुर निवासी प्रदीप गौतम उर्फ सूर्या, उनकी पत्नी सविता देवी और पुराना चौक निवासी प्रीति पत्नी नितिन कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह