सहखातेदार की जमीन से मिट्टी चोरी मामले पर कोर्ट सख्त, एफआईआर दर्ज करने का दिया निर्देश

जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत सद्धोपुर गांव में सहखातेदारों की भूमि से बिना अनुमति के मिट्टी निकालकर बेचने के मामले में जनपद न्यायालय ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। माननीय न्यायालय ने धारा 173(4) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रस्तुत प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए थाना सरायख्वाजा को संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विधि अनुसार विवेचना करने का निर्देश दिया है। प्रार्थी शिवश्याम सिंह निवासी सद्धोपुर थाना बक्शा जिला जौनपुर द्वारा न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि वह और उनके भाई उदयभान, घनश्याम, तेजभान, स्व. इन्द्रभान, राधेश्याम, ललितभान सहित अन्य सहखातेदार आराजी संख्या 115 के भूमिधर हैं। इसी आराजी में विनय कुमार सिंह भी सहखातेदार हैं। आरोप है कि दिनांक 16 मई 2025 की रात्रि में विनय कुमार सिंह द्वारा बिना सहखातेदारों की अनुमति जेसीबी मशीन से लगभग तीन फीट गहरी मिट्टी खुदाई कर बेच दी गई तथा कुछ मिट्टी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ले जाकर अपने कब्जे में रख ली गई। प्रार्थी पक्ष द्वारा शिकायत किए जाने पर खनन निरीक्षक जौनपुर ने 5 जून 2025 को रिपोर्ट प्रस्तुत कर बिना सहखातेदारों की सहमति के खनन कार्य होने की पुष्टि की और थाने में शिकायत दर्ज किए जाने को उचित बताया। वहीं राजस्व लेखपाल की रिपोर्ट में भी आराजी संख्या 115 के कुछ भाग से मिट्टी निकाले जाने की पुष्टि हुई। इसके बावजूद थाना स्तर पर एफआईआर दर्ज न कर केवल निरोधात्मक कार्रवाई की गई। न्यायालय ने मामले के सभी तथ्यों, परिस्थितियों तथा उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्णयों के आधार पर माना कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराना न्यायोचित है। आदेश में न्यायालय ने स्पष्ट किया कि थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर प्रकरण में सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार जांच सुनिश्चित करे। वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता शेषनाथ सिंह सोलंकी ने पैरवी की, जबकि अभियुक्त विनय सिंह जौनपुर रेलवे स्टेशन पर पार्सल बाबू के पद पर कार्यरत हैं। इस आदेश के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई तेज होने की संभावना है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां