वरिष्ठ साहित्यसेवी पंडित राधेश्याम पांडेय का निधन, जनपद में शोक की लहर

साहित्य और धर्म के क्षेत्र में दिया अतुलनीय योगदान, अपूर्वा भारती से रहा गहरा नाता

जौनपुर- नगर के नलकूप चौराहा निवासी वरिष्ठ साहित्यसेवी, समाजसेवी एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पंडित राधेश्याम पांडेय का संगम नगरी प्रयागराज में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जनपद जौनपुर में शोक की लहर दौड़ गई। साहित्य, संस्कृति और धर्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
स्वर्गीय पंडित राधेश्याम पांडेय धार्मिक उत्सवों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के साथ-साथ साहित्यिक गतिविधियों में भी मील का पत्थर माने जाते थे। वे जनपद की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था “अपूर्वा भारती” के कवि सम्मेलन के लंबे समय तक संयोजक रहे। उनकी अगुवाई में आयोजित कवि सम्मेलनों ने जौनपुर को साहित्यिक मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाई। उन्हें जनपद में “मां भारती के वरद पुत्र” के रूप में सम्मानपूर्वक जाना जाता था।
प्रतिवर्ष अप्रैल माह के दूसरे शुक्रवार को इंग्लिश क्लब में उनके द्वारा आयोजित विराट कवि सम्मेलन जनपद की सांस्कृतिक पहचान बन चुका था। इस सम्मेलन में देश के ख्यातिलब्ध कवि एवं साहित्यकार शिरकत करते थे, जिन्हें सुनने के लिए दूर-दराज से साहित्य प्रेमी पहुंचते थे। उनके आयोजन कौशल, साहित्य के प्रति समर्पण और विनम्र स्वभाव के कारण वे सभी वर्गों में अत्यंत लोकप्रिय थे।
पंडित राधेश्याम पांडेय के निधन से न केवल जौनपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल के साहित्य जगत को गहरा आघात पहुंचा है। साहित्यकारों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन साहित्य, संस्कृति और सेवा का प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

  • Related Posts

    दिव्यांग रोजगार सप्ताह के तहत सात अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

    निजी क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे जौनपुर शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास…

    Continue reading
    राज्यमंत्री गिरीश के प्रयास से 7 मरीजों को मिली 7.20 लाख की सहायता

    मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अस्पतालों में भेजी गई सहायताजौनपुर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव के प्रयास से मुख्यमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ- प्रतापगढ़ जिले में लगातार बारिश के बीच 100 साल पुराने जर्जर मकान के गिरने से हुए हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हुई मौत

    दिव्यांग रोजगार सप्ताह के तहत सात अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

    राज्यमंत्री गिरीश के प्रयास से 7 मरीजों को मिली 7.20 लाख की सहायता

    9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान

    बंदर ने दो महिलाओं पर हमला करके किया घायल

    कमरा खाली कराने में पुलिस पर दबंगई का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग