सगाई के बाद धोखाधड़ी व झूठे मुकदमों में फँसाने की धमकी का आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार

सगाई के बाद धोखाधड़ी व झूठे मुकदमों में फँसाने की धमकी का आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार
जौनपुर- जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ सगाई के बाद युवक व उसके परिवार को झूठे मुकदमों में फँसाने, धन उगाही और मानसिक उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित रमाशंकर गुप्ता निवासी ग्राम सीड, थाना बदलापुर ने थाना शाहगंज में प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जाँच एवं विधिक कार्यवाही की माँग की है।
पीड़ित के अनुसार उनके पुत्र सतीश कुमार गुप्ता की सगाई 29 मई 2025 को अमृता साहू पुत्री रामचंद्र साहू, निवासी शाहगंज के साथ तय हुई थी। सगाई के दौरान लड़की पक्ष की माँग पर लगभग ढाई लाख रुपये के आभूषण, नकद ₹11,000 सहित कपड़े, फल-मिष्ठान एवं अन्य उपहार दिए गए थे।
आरोप है कि सगाई के बाद अमृता साहू एवं उसके परिजनों का व्यवहार बदल गया और वे अतिरिक्त गहनों, डायमंड ज्वेलरी, महंगे मोबाइल फोन व नकद धनराशि की माँग करने लगे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मानसिक दबाव डालकर मोबाइल फोन बुक कराया गया तथा पेटीएम के माध्यम से पैसे भी ट्रांसफर करवाए गए।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जब आगे धन देने से इनकार किया गया तो लड़की पक्ष द्वारा छेड़छाड़, बलात्कार और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों में फँसाने की धमकियाँ दी जाने लगीं। आरोप है कि फोन कॉल के माध्यम से युवक की नौकरी बदनाम कर समाप्त कराने की धमकी भी दी गई। इन कॉल्स की ऑडियो रिकॉर्डिंग पीड़ित के पास होने का दावा किया गया है।
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि लड़की की गंभीर चिकित्सीय स्थिति को सगाई से पहले छिपाया गया, जिसे पीड़ित पक्ष ने धोखाधड़ी बताया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अभियुक्तगण संगठित रूप से ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं और थाना शाहगंज में लगातार दबाव बना रहे हैं।
पीड़ित रमाशंकर गुप्ता ने पुलिस से माँग की है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जाँच कराई जाए, फर्जी मुकदमों की धमकियों पर रोक लगाई जाए तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके परिवार के साथ कोई भी गंभीर घटना हो सकती है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर जाँच किए जाने की बात कही जा रही है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां