डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति व जिला विद्यालय व परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न—

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि इस संबंध में सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए।


जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि परिवहन विभाग की बसों के चालक शराब पीकर वाहन न चलाएं, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जेसीज चौराहे पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े न हों, इसके लिए समुचित प्रबंधन किया जाए।


बैठक में एआरटीओ द्वारा जिलाधिकारी को आश्वस्त कराया गया कि व्यवस्था को शीघ्र ही दुरुस्त कर लिया जाएगा।


जिलाधिकारी ने कुत्तूपुर चौराहे के पास सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए, जिससे आवागमन सुचारु एवं सुरक्षित हो सके।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि स्कूल की बसे फिटनेस के आधार पर ही क्रियाशील रहे और बच्चों को बसों से उतारने के दौरान बस सड़क के किनारे खड़ी कर के ही उतारे, क्योंकि बच्चों का जीवन अनमोल है।
जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त स्कूलों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में बच्चों को ले आने और ले जाने में प्रयुक्त बसों के फिटनेस किसी भी दशा में फेल न हो और बच्चों को सड़क पर न उतारे और न चढायें। स्कूल प्रबन्धन यह अवश्य सुनिश्चित करें कि स्कूली बस विद्यालय के कम्पाउण्ड में ही खड़ा करके ही बच्चों को उतारे और चढाये।


इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान

    जफराबाद।शासन के मनसा के अनुरूप डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर हर घर तिरंगा फहराने के सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश…

    Continue reading
    बंदर ने दो महिलाओं पर हमला करके किया घायल

    जफराबाद।जलालपुर के हौज गांव में ब्रह्मबाबा मंदिर पर सोमवार को बदर ने हमलाकर दो महिला श्रद्धालुओं को घायल कर दिया।घटना के बाद हड़कम्प मच…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान

    बंदर ने दो महिलाओं पर हमला करके किया घायल

    कमरा खाली कराने में पुलिस पर दबंगई का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    पंचानन – लखनऊ का प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन डेस्टिनेशन, अब एक ही छत के नीचे 17 प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स उपलब्ध

    नाली का निर्माण ह्यूम पाइप से करवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

    उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा स्वर्ण विजेता छात्र को किया गया सम्मानित