जिले के लिए गौरव बने आयुष पाण्डेय, यूजीसी नेट जेआरएफ में शानदार सफलता

जिले के लिए गौरव बने आयुष पाण्डेय, यूजीसी नेट जेआरएफ में शानदार सफलता

जौनपुर।

जिले के लिए गर्व का विषय बनते हुए आयुष पाण्डेय ने यूजीसी नेट परीक्षा में जेआरएफ के लिए 99.93 परसेंटाइल के साथ सफलता हासिल की है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार सहित जिले में हर्ष का माहौल है।

आयुष पाण्डेय, प्रशस्य जेम्स के डायरेक्टर, ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ तथा समाजसेवी डॉ. संदीप पाण्डेय के भतीजे एवं केपी पाण्डेय इंटर कॉलेज, जफराबाद (जौनपुर) के प्रबंधक संजीव पाण्डेय के सुपुत्र हैं। वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज के छात्र हैं।

आयुष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी, जौनपुर से हाईस्कूल में 9.2 सीजीपीए के साथ पूर्ण की। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय, कंचनपुर (वाराणसी) से 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिन्दी विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की तथा आगे चलकर दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग से परास्नातक की डिग्री हासिल की।

अपनी सफलता पर आयुष पाण्डेय ने बताया कि उनका उद्देश्य किसी प्रशासनिक पद की प्राप्ति न होकर हिन्दी भाषा के अध्ययन, शोध और उसके राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करना है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं परिजनों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा जनपद के हनुमान घाट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।

    जौनपुर -एडीजी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा , साढ़े 9 घंटे बाद दर्ज हुई छात्र पर प्राणघातक हमले की एफआईआर

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो