शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार

शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार

खुटहन जौनपुर

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिहियां में रविवार को हिंदी भाषी फाउंडेशन सेवा संकल्प ट्रस्ट के सौजन्य से नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग्य चिकित्सकों के द्वारा 736 मरीजों का उपचार कर निःशुल्क दवाएं बांटी गई। जिसमें 467 लोगों को निःशुल्क चश्मा तथा सौ से अधिक लोगों को मोतियाबिंद का आपरेशन कराने की सलाह दी गई। सभी का आपरेशन फ्री में कराए जाने का आश्वासन दिया गया।

आयोजक ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद सिंह बंटी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम लोग जागरुकता के अभाव में अपने शरीर का मुख्य अंग आंखें खो देते हैं। जिसके चलते वे अपाहिज से भी बद्तर जीवन जीने को विवश हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा ट्रस्ट उन सभी की आंखों को बचाने के लिए कृत संकल्पित है। गांव गांव में शिविर लगाकर लोगों की आंखों की रोशनी को फिर से वापस लाना संस्था का मूल उद्देश्य है। शिविर में जिले के दिशा हास्पिटल के नेत्र चिकित्सक डाक्टर वेंकटेश श्रीवास्तव सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे। आयोजन में शिवधाम राम लीला समिति अमांवाकला के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।इस मौकेपर रंजित सिंह गुड्डू, पप्पू पाण्डेय, प्रमोद सिंह, पिंटू फौजी, प्रिंस सिंह, शिवम रजक, रोहित सिंह, राजा सिंह, राम सिंह, अतुल सिंह, अभिषेक सिंह, प्रदीप मास्टर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए ओ-लेवल व सीसीसी प्रशिक्षण का सुनहरा मौका, 20 मई से करें आवेदन

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए संचालित ‘ओ-लेवल’ एवं ‘सीसीसी’ (CCC)…

    Continue reading
    चौकियां धाम में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़, लगीं कतारें पुरूषोत्तम मास लगने से पहले विवाह एवं मुंडन संस्कार कराने वालों की दिखी भारी भीड़

    चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में शुक्रवार को भक्तों की भारी भीड़ रही। प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए ओ-लेवल व सीसीसी प्रशिक्षण का सुनहरा मौका, 20 मई से करें आवेदन

    चौकियां धाम में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़, लगीं कतारें पुरूषोत्तम मास लगने से पहले विवाह एवं मुंडन संस्कार कराने वालों की दिखी भारी भीड़

    मानवीय संवेदना की मिसाल बने अवनीश वर्मा और गोलू यादव

    सई नदी में नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत

    NEET (UG) 2026 पुनः परीक्षा 21 जून को होगी आयोजित

    आर. एन. टैगोर स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, छात्रों ने बढ़ाया मान