देवो के देव महादेव संसार की करतें है रक्षा: दिलीप पटेल

मृत्युंजय महादेव धाम में शिव की प्राण प्रतिष्ठा पश्चात हुआ जलाभिषेक

देवो के देव महादेव संसार की करतें है रक्षा: दिलीप पटेल

नौपेड़वा जौनपुर

बक्शा विकास खण्ड के उमरछा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम में भगवान महादेव एवं अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा प्रकांड विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच हुआ। सोमवार को आयोजित समारोह के मुख्यअतिथि क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा काशी प्रांत दिलीप पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, मछलीशहर अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह आदि ने पहुँच जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।

इसके पूर्व मुख्यअतिथि द्वारा पण्डित शिवमूरत उपाध्याय द्वार का अनावरण किया गया। अपने संबोधन में दिलीप पटेल ने कहा कि देवो के देव महादेव समस्त ब्रह्मांड की रक्षा करतें है। उन्होंने कहा कि रुद्रावतार हनुमान के लगातार छह माह के सस्वर सुंदरकांड वाचन की बदौलत ही बिना किसी विघ्न के विशाल मंदिर निर्माण सम्भव हुआ है जो बड़ी बात है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमो से जनता का जुड़ाव बना रहता है। मछलीशहर अध्यक्ष डॉ. अजय ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए भगवान शिव ने विषपान किया था। कार्यक्रम के अंत में लगातार सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बजरंग समिति बुढ़नेपुर मानस समिति बटाऊबीर के प्रज्ञा चक्षु बजरंगी सिंह, द्वितीय पुरुस्कार निर्मल मानस समिति औरैला मड़ियाहू, तृतीय पुरस्कार जोगियापुर मानस सेवा समिति जौनपुर एवं सांत्वना पुरस्कार श्वेता प्रियांशी मानस समिति मलिकानपुर को दिया गया।

आये हुए समस्त अतिथियों को संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। ।।

उमेशचन्द उपाध्याय ने मंचासीन लोगो के अलावा गायन प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान मंचासीन प्रमुख लोगो में ज्ञानप्रकाश सिंह, शैलेन्द्र पाण्डेय पप्पू, सतीश सिंह, सुधाकर उपाध्याय, रामसिंह मौर्या, संतोष मिश्रा, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, ब्रह्मदेव तिवारी,
पीयूष गुप्ता, सन्दीप तिवारी, सुनील तिवारी, पंकज मिश्र, सुधांशु, कपिलमुनि मिश्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें। संचालन रामकृष्ण एवं अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस सदाकांत शुक्ल ने किया।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा जनपद के हनुमान घाट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।

    जौनपुर -एडीजी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा , साढ़े 9 घंटे बाद दर्ज हुई छात्र पर प्राणघातक हमले की एफआईआर

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो