सहायता फाइनेंस एंड लीजिंग प्रा. लि. की नई शाखा का भव्य उद्घाटन

जौनपुर– जनपद में वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत सहायता फाइनेंस एंड लिंचिंग प्राइवेट लिमिटेड की नई शाखा का शुभारंभ बुधवार को किया गया। यह नई शाखा शहर के मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह के सामने स्थापित की गई है। कंपनी के अनुसार, “सहायता ग्रुप” के अंतर्गत संचालित यह संस्था आमजन को सुलभ एवं विश्वसनीय वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उद्घघाटन समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या डॉ रामसूरत मौर्यों,डॉ. कमलेश जायसवाल एवं डॉ. आलोक कुमार यादव ने फीता काटकर एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शाखा का उद्घघाटन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. आलोक यादव एवं डा. कमलेश जायसवाल
ने कहा कि वित्तीय संस्थाएं स्वरोजगार और छोटे व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह नई शाखा स्थानीय युवाओं और व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कंपनी के सीएमडी विनोद कुमार बिंद एवं एमडी अनुप कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि कंपनी का उद्देश्य पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को आगे बढ़ने का अवसर देना है।
कार्यक्रम के अंत में कंपनी के जीएम मनीष गुप्ता, डीएसएम आर.के. प्रजापति एवं बीएसएम मनोज कुमार मौर्य ने आगंतुकों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ लाल बहादुर सिद्धार्थ, डॉ संजय सिंह, डॉ संदीप मौर्य, अरुण शुक्ला, प्रो अखिलेश्वर शुक्ला, राकेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार श्रीवास्तव व
शीतला मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

  • Related Posts

    डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का‌ किया औचक निरीक्षण

    – जौनपुर 02 जून – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा तहसील मड़ियाहूं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित…

    Continue reading
    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का‌ किया औचक निरीक्षण

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई