राजाराम मेमोरियल में साइंस एवं आर्ट प्रदर्शनी देख रोमांचित हुए अभिभावक

आधुनिक विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने मनवाया लोहा

बच्चें है देश के धरोहर: प्रोफेसर मनोज मिश्र

राजाराम मेमोरियल में साइंस एवं आर्ट प्रदर्शनी देख रोमांचित हुए अभिभावक

नौपेड़वा जौनपुर

स्थानीय बाजार में स्थित राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर शनिवार को आयोजित साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने लोहा मनवाया। प्रदर्शनी में आये हुए अभिभावकों ने बच्चों की कला देख अभिभूत रहे। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में विज्ञान से संबंधित हार्ट, बीपी, सुगर, शरीर के विभिन्न अंगों के क्रियाकलाप, प्रदूषण, एसी, ऑटो जेसीबी, रेलगाड़ी, ट्रैफिक, वाटर टैंक एलार्म, आर्ट, क्राफ्ट, वाटर साइकिल, ताजमहल आकर्षक का केन्द्र रहा। छात्राओं द्वारा बनाया गया दिल्ली का मीनार लोगो को बरबस ही अपनी तरफ आकृष्ट कर रहा था।

प्रदर्शनी में समुद्री जानवर की दुनिया, द जंगल बुक तथा ग्लोबल वार्मिग के अलावा भूत बंगला देख लोग अभिभूत हो उठे। प्रदर्शनी शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर डॉ. मनोज मिश्र ने फीता काटकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यही बच्चें देश के धरोहर है जिन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। विद्यालय पर आये हुए अभिभावकों के प्रति प्रबन्धक प्रमोद जायसवाल ने आभार जताया।

इस दौरान प्रधानाचार्य पंकज तिवारी, डायरेक्टर पारुल जायसवाल, अशोक जायसवाल, अमरनाथ यादव, बृजेश यादव,रोहन जायसवाल, सुनील यादव, राकेश शर्मा, श्रीराम गुप्ता सुभाष त्रिपाठी, गीता सोनी,आशीष जयसवाल, दिलीप यादव अध्यापक,साक्षी यादव, बृजेश यादव अध्यापक, सुरेश कुमार यादव अध्यापक, अभियान सिंह सहित दर्जनों शिक्षक व अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा जनपद के हनुमान घाट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।

    जौनपुर -एडीजी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा , साढ़े 9 घंटे बाद दर्ज हुई छात्र पर प्राणघातक हमले की एफआईआर

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो