अंबेडकर तिराहा पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप, बसपा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिला अध्यक्ष डॉ. संग्राम भारती के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अंबेडकर तिराहा स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता / केराकत विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ( वरिष्ठ सर्जन) ने बताया कि अंबेडकर तिराहा के निकट दीवानी न्यायालय परिसर में स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा 4 मार्च 2026 को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बसपा नेता ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बसपा की ओर से प्रशासन के समक्ष कई मांगें रखी गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से बाबा साहेब की नई प्रतिमा तत्काल स्थापित कराने, घटना में शामिल दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा अंबेडकर तिराहा पर पुलिस चौकी का निर्माण कराने की मांग शामिल है। साथ ही जब तक चौकी का निर्माण नहीं होता, तब तक 24 घंटे पुलिस की तैनाती करने की भी मांग की गई है।

इसके अलावा ज्ञापन में कहा गया है कि जिस स्थान पर घटना हुई है वहां तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। बसपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से भी मांग की है कि प्रदेश में जहां-जहां बाबा साहेब की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां उनकी सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल बनवाने की व्यवस्था की जाए।

पार्टी ने यह भी मांग की है कि प्रतिमाओं के पास होलिका दहन जैसे कार्यक्रमों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

बसपा जिला अध्यक्ष डॉ. संग्राम भारती ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर देश के महान संविधान निर्माता और करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

  • Related Posts

    शाहगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,05 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामिया वांछित हृदयनारायण मिश्र को किया गया गिरफ्तार

    जौनपुर -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु…

    Continue reading
    उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना

    जौनपु-जनपद में रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से तेज धूप और उमस के कारण लोग गर्मी महसूस कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाहगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,05 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामिया वांछित हृदयनारायण मिश्र को किया गया गिरफ्तार

    उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना

    पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल

    21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत, समझौते से होंगे लंबित मामलों का निस्तारण

    नाथूपुर में वीबीजी रामजी योजना के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की सटीक पैमाइश, जीएनएसएस रोवर पर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण”