मालगाड़ी की डिस्कपलिंग से 50 मिनट तक बाधित रहा यातायात

मालगाड़ी की डिस्कपलिंग से 50 मिनट तक बाधित रहा यातायात

कई रेलवे फाटक बन्द होने से लगा लंबा जाम

खेतासराय जौनपुर

क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब मानी हाल्ट से पहले भुड़कुड़हाँ के पास एक मालगाड़ी की कपलिंग (डिस्कपलिंग) अचानक खुल गई। यह घटना सुबह लगभग 11 बजकर 12 मिनट पर हुई, जिससे रेलवे ट्रैक पर तकनीकी समस्या खड़ी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। करीब 50 मिनट की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर कपलिंग को ठीक कर लिया गया, जिसके बाद मालगाड़ी को सुरक्षित रूप से रवाना कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी यात्री ट्रेन का
संचालन प्रभावित नहीं हुआ।
हालांकि, इस तकनीकी खराबी का असर सड़क यातायात पर साफ तौर पर देखने को मिला। सुरक्षा कारणों से गेट नंबर 53, 54, 55 और 56 को बन्द कर दिया गया था, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चारों फाटकों पर भारी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और बड़े वाहनों का जमावड़ा हो गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 50 मिनट तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करते रहे और कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई। फाटक खुलने के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण उन्हें बार-बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए बेहतर यातायात प्रबंधन किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

  • Related Posts

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading
    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -एसएसपी के कड़े निर्देशन में थाना खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित तथा 25000/रू0 के इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार

    जौनपुर-दिव्यांग छात्रा को कृपाशंकर सिंह ने दिया ई-ट्राइसाइकिलपूर्व गृहराज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सृष्टि सिंह को भेंट की इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल, चेहरे पर खिली खुशी

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया