डीएम की‌ अध्यक्षता में केराकत में हुआ तहसील दिवस का आयोजन

जौनपुर 23 मार्च- जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में तहसील केराकत के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
         इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा गम्भीरता पूर्वक शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गये।
         जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम नरहन निवासी संतश्री रामजनम नागर के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि रामजानकी मन्दिर एवं आश्रम निर्माण करने में कुछ लोगों के द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नायब तहसीलदार, सीओ चकबन्दी को जांच कर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।


       ग्राम मुरलीपुर निवासी अश्वनी उपाध्याय के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि कुछ लोगों के द्वारा उनके जमीन पर कब्जा किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जांच कर समस्या का निस्तारण कराये।
              ग्राम टुसौरी निवासी जितेन्द्र सिंह ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि कुछ लोगो के द्वारा सरकारी  चकरोड व नवीन परती को जोत कर फसल बोकर अतिक्रमण कर रहे है, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा राजस्व की टीम को पैमाइस कर आख्या देने के निर्देश दिये गये।


         ग्राम सुरतपुर निवासी पूजा के द्वारा अवगत कराया गया कि शाही किले में आयोजित हो रहे सामूहिक विवाह में विवाह हेतु उनका नाम भी सम्मिलित किया जाए जिस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि पात्रता की जांच करते हुए सुश्री पूजा का नाम सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत सम्मिलित करना सुनिश्चित करें।


           जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारियों का यही उददेश्य होना चाहिए कि जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायतों का निस्तारण बिना स्थलीय निरीक्षण और शिकायतकर्ता से वार्ता किये बिना न किया जाए और आबादी से जुडे प्रकरणों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम कार्य करते हुए निस्तारित करें।
इस अवसर पर 179 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 28 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।


                इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, क्षेत्राधिकारी  केराकत, तहसीलदार सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया तथा लोगों की शिकायतों को सुनते हुए ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को हर माह होगी सुनवाई

    जौनपुर- वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद के पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण…

    Continue reading
    औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ

    जौनपुर– शहर के नईगंज स्थित त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने 17 अगस्त की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को हर माह होगी सुनवाई

    औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ

    शहर के आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    जौनपुर -ईमानदारी और निष्ठा से हीं पूरा होगा विकसित भारत का सपना: प्रो. वंदना सिंह पीयू में कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याल ने किया ध्वजारोहण

    जौनपुर – उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया, कार्यक्रम की शुरूवात ध्वाजारोहण एवम् राष्ट्रगान के साथ किया गया।

    पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस राज्य मंत्री गिरीश यादव ने किया ध्वजारोहण