टीबी नोटिफिकेशन पर चर्चा को लेकर हुई बैठक


जौनपुर- टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम अंतर्गत जनपद में चल रहे 100 दिवसीय सघन अभियान हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात कुमार के आदेश और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विशाल सिंह यादव के निर्देश के क्रम में आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. शुभा सिंह के साथ टीबी नोटिफिकेशन पर चर्चा हेतु एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें एनटीईपी के अंतर्गत सुरेन्द्र निषाद पीपीएम कोऑर्डिनेटर, डब्ल्यूएचपी संस्था के देवेंद्र कुमार डीपीएम एवं नंदकिशोर डीपीसी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान टीबी मामलों की पहचान एवं नोटिफिकेशन को सुदृढ़ करने, निजी चिकित्सकों के साथ समन्वय बढ़ाने तथा संभावित टीबी मामलों के समयबद्ध रेफरल एवं रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त नोटिफिकेशन एवं सैंपल कलेक्शन से संबंधित प्रमुख चुनौतियों तथा उनके संभावित समाधानों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। आईएमए सदस्यों के साथ सहयोग को और सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी आईएमए बैठक में सक्रिय भागीदारी के लिए आग्रह किया गया, ताकि टीबी कार्यक्रम में आईएमए सदस्यों की सहभागिता को और मजबूत किया जा सके। साथ ही आईएमए प्रेसिडेंट को 100 दिवसीय सघन टीबी रोग खोज अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा प्राइवेट सेक्टर के सभी चिकित्सकों के माध्यम से टीबी स्क्रीनिंग एवं नोटिफिकेशन को बढ़ावा देने का अनुरोध किया गया।

  • Related Posts

    2027 विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेगी कांग्रेस : नदीम जावेद

    भाजपा पर साधा निशाना, प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप जौनपुर-पूर्व सदर विधायक नदीम जावेद ने मंगलवार को अपने आवास सुख्खीपुर, जौनपुर…

    Continue reading
    मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु बैठक आयोजित

    जौनपुर – जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को देर सायं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेगी कांग्रेस : नदीम जावेद

    मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु बैठक आयोजित

    खेत बचाओ अभियान/विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषक जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    मेक इन इंडिया अभियान के तहत देश में उत्पादन बढ़ा है, जिससे रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं : ए के शर्मा

    मेक इन इंडिया अभियान के तहत देश में उत्पादन बढ़ा है, जिससे रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं : ए के शर्मा