4 मई ममता गई, बंगाल के दक्षिण हावड़ा में गरजे कृपाशंकर सिंह

बंगाल में अत्याचार, भ्रष्टाचार के अंत का समय आ गया

कृपाशंकर सिंह ने धुआंधार प्रचार कर चुनावी माहौल को गर्म किया

जौनपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों ही पार्टियां एक के बाद एक रैलियां और रोड शो कर रही हैं और फायरब्रांड नेता मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। इस बीच, जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी,भाजपा उपाध्यक्ष महाराष्ट्र एवं पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उनके आराम करने का अब समय आ गया है। 4 मई को भाजपा की सरकार आ रही है, और इसे कोई नहीं रोक सकता। बंगाल में अत्याचार, भ्रष्टाचार के अंत का समय आ गया है। उक्त बाते पश्चिम बंगाल के विधानसभा दक्षिण हावड़ा के बीजेपी प्रत्याशी श्यामल हाटी एवं दक्षिण उत्तर के बीजेपी के प्रत्याशी उमेश राय के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे और दावा किया कि इस बार बंगाल में “कमल” जरूर खिलेगा, क्योंकि जनता टीएमसी सरकार से त्रस्त होकर बदलाव चाहती है। कृपाशंकर सिंह ने कोलकाता की प्रमुख विधानसभाओं में धुआंधार प्रचार कर चुनावी माहौल को अप्रैल में और गर्म कर दिया अब दुनिया की कोई ताकत बंगाल में कमल खिलने से नहीं रोक सकती, क्योंकि जनता अब जंगलराज और तृणमूल कांग्रेस से त्रस्त हो चुकी है और अब विकास चाहती है।
बंगाल अब ठहराव नहीं बल्कि परिवर्तन और प्रगति की ओर बढ़ने को तैयार है। कई सालों से विकास की दौड़ में पीछे छूट चुका पश्चिम बंगाल अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के साथ नई ऊर्जा, नई दिशा और तेज रफ्तार विकास की ओर बढ़ेगी
इस कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय शंकर दुबे ,सुशील मिश्रा,राजेश सिंह, सुभाष घोष,मुकेश आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading
    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -एसएसपी के कड़े निर्देशन में थाना खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित तथा 25000/रू0 के इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार

    जौनपुर-दिव्यांग छात्रा को कृपाशंकर सिंह ने दिया ई-ट्राइसाइकिलपूर्व गृहराज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सृष्टि सिंह को भेंट की इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल, चेहरे पर खिली खुशी

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया