गोमती नदी में डूबे किशोर का एसडीआरएफ टीम को दूसरे दिन मिला शव


जफराबाद।क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के गोमती नदी घाट पर गुरुवार की दोपहर एक 13 वर्षीय किशोर नदी में डूब गया। देर शाम को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गयी।पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को लगभग दो बजे किशोर की लाश मोथहा गांव के पास मिली।


ऊक्त क्षेत्र के महलपर गांव निवासी अखिलेश उर्फ बबलू चौहान का पुत्र तेजस्वी चौहान अपने दो दोस्तों के साथ दोपहर को गोमती नदी में नहाने गया था।तीनो काफी देर तक नहाते रहे।उसके साथ के दोनो किशोर नहाकर नदी से बाहर निकल गए।उन दोनों ने तेजस्वी से भी घर चलने को कहा।परन्तु वह नहाता ही रहा।शाम तक जब तेजस्वी का पता नही चला तब उसके परिजन उसे ढूढने लगे।

काफी देर बाद उन्हें जानकारी हुई कि वह दो अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था।परिजन नदी के किनारे पहुंचे तो वहां पर उसका कपड़ा मिला।उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया।सूचना पाकर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल,एसआई रामप्रताप,अली अहमद आदि मौके पर पहुँच गए। पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की खोजबीन करवाया।

परन्तु कुछ पता नही चला।देर शाम को एसडीआरएफ की टीम भी आ गयी। शुक्रवार को कई घंटे के अथक प्रयास के बाद तेजस्वी किशोर की लाश मोथहां गांव के समीप गोमती नदी में मिली।अपने लाल की लाश देखकर माँ पूनम बेहोश हो गयी।भाई इशांत चिलाने लगा ।

लाचार पिता एकटक शव को निहारता रहा।गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस अपने कब्जे में शव लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे